होम Technology CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' अगले महीने से शुरू, देशभर में Zen G से करेगी सीधा संवाद
Technology

CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' अगले महीने से शुरू, देशभर में Zen G से करेगी सीधा संवाद

WhatsApp Facebook
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' अगले महीने से शुरू, देशभर में Zen G से करेगी सीधा संवाद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34917-34905-cjp CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' अगले महीने से शुरू, देशभर में Zen G से करेगी सीधा संवाद

CJP: नई दिल्ली: छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अगले महीने देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान के जरिए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, बेरोजगारी और देश के मौजूदा हालात पर उनकी राय जानी जाएगी। यह घोषणा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की कोर टीम की बैठक के बाद की गई।

जनता की राय जानने पर रहेगा फोकस

अभिजीत दीपके ने कहा कि अभियान के तहत पार्टी अलग-अलग राज्यों और जिलों में पहुंचकर लोगों से सीधे बातचीत करेगी। उनका कहना है कि उद्देश्य यह समझना है कि आम जनता किन समस्याओं का सामना कर रही है और देश के वर्तमान हालात को लेकर उसकी क्या सोच है। बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बेरोजगारी और शिक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे

दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए हालिया प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि रोजगार का मुद्दा केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि बेरोजगार युवाओं की भी बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि CJP बेरोजगारी को राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भी अभियान चलाएगी। उनका आरोप है कि शिक्षा लंबे समय से महंगी होती गई है और इसे मुनाफे का माध्यम बना दिया गया है।

युवाओं से एकजुट होने की अपील

अभिजीत दीपके ने युवाओं से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक रोजगार के मुद्दे पर व्यापक जनदबाव नहीं बनेगा, तब तक प्रभावी समाधान संभव नहीं होगा। पार्टी आने वाले समय में जनसंवाद, युवा सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)