होम Technology CJP Protest: सरकार ने सभी प्रमुख मांगें मानी, CJP ने किया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान
Technology

CJP Protest: सरकार ने सभी प्रमुख मांगें मानी, CJP ने किया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान

WhatsApp Facebook
CJP Protest: सरकार ने सभी प्रमुख मांगें मानी, CJP ने किया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33701-government-accepts-all-major-demands-cjp-announces-end-jantar-mantar-protest CJP Protest: सरकार ने सभी प्रमुख मांगें मानी, CJP ने किया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान

CJP Protest: नई दिल्ली। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ तीसरे दौर की बातचीत के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया। यह घोषणा CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

CJP announces end Jantar Mantar protest तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

सौरव दास ने बताया कि आंदोलन शुरू होने से पहले संगठन ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी थीं। पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि मंत्री के इस्तीफे के बाद यह मांग पूरी हो गई है।

CJP announces end Jantar Mantar protest एफआईआर वापस लेने का आश्वासन

दूसरी मांग आंदोलन में शामिल छात्रों और CJP कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की थी। सौरव दास ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी या उसके सहयोगी दलों की सरकार है, वहां दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे। साथ ही भविष्य में आंदोलन से जुड़े छात्रों और CJP टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

CJP announces end Jantar Mantar protest मुआवजा और लिखित गारंटी

आशुतोष रांका ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान घायल लोगों को मुआवजा देने की मांग पर भी सरकार सहमत हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार मंगलवार तक सभी सहमतियों की लिखित गारंटी देगी। घायल लोगों को नियमों के अनुसार अधिकतम मुआवजा देने पर भी सहमति बनी है।

CJP announces end Jantar Mantar protest आंदोलन खत्म करने का ऐलान

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आंदोलनकारियों ने सरकार को चार सूत्रीय लिखित प्रस्ताव दिया था। सरकार ने शिक्षा सुधारों पर आगे भी बातचीत जारी रखने और आंदोलनकारियों के सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया है। सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद CJP ने आधिकारिक रूप से जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)