होम Chhattisgarh Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, 10 नए मरीज मिले; रायपुर में एक्टिव केस बढ़कर 9
Chhattisgarh

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, 10 नए मरीज मिले; रायपुर में एक्टिव केस बढ़कर 9

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, 10 नए मरीज मिले; रायपुर में एक्टिव केस बढ़कर 9

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37344-chhattisgarh-swine-flu-h1n1-infections-rise-in-chhattisgarh-10-new-patients-28-active-cases Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, 10 नए मरीज मिले; रायपुर में एक्टिव केस बढ़कर 9

Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी 18 से बढ़कर 28 हो गए हैं।

रायपुर में 3 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 9

राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 51 से बढ़कर 54 हो गई है। रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 6 से बढ़कर 9 हो गई है।

दुर्ग और रायगढ़ में भी बढ़े मामले

दुर्ग में 3 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई है। एक्टिव केस भी 2 से बढ़कर 5 हो गए हैं।

रायगढ़ में 2 नए मरीज मिले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5 से बढ़कर 7 और एक्टिव मरीजों की संख्या 2 से बढ़कर 4 हो गई है।

बिलासपुर और सरगुजा में भी नए केस

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू का 1 नया केस सामने आया है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 12 से बढ़कर 13 और एक्टिव मरीजों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो गई है।

सरगुजा में भी 1 नया मरीज मिला है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो गई है, जबकि एक्टिव केस शून्य से बढ़कर 1 हो गया है।

3 नए जिलों में पहली बार पहुंचा H1N1 संक्रमण

स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब छत्तीसगढ़ के उन जिलों तक भी पहुंच गया है, जहां पहले कोई मामला सामने नहीं आया था। बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में पहली बार 1-1 मरीज मिला है। तीनों मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।

इन जिलों में भी मिले स्वाइन फ्लू के मरीज

धमतरी में अब तक 7 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 4 एक्टिव हैं। कोरबा में 5 संक्रमितों में 1 एक्टिव और बेमेतरा में 3 संक्रमितों में 1 एक्टिव मरीज है।

बस्तर में अब तक 2 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, महासमुंद, एमसीबी, राजनांदगांव और सूरजपुर में 1-1 मरीज मिल चुके हैं। इन जिलों में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं है।

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में अब तक एक भी केस नहीं

प्रदेश के बालोद, बलरामपुर-रामानुजगंज, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोडागांव, कोरिया, मुंगेली, नारायणपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा में अब तक स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज सामने नहीं आया है।

H1N1 को लेकर बढ़ी चिंता

प्रदेश में नए मामलों के सामने आने और तीन नए जिलों में पहली बार संक्रमण पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सामने निगरानी और संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ गई है। खासकर रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ जैसे जिलों में एक्टिव केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)