होम › Chhattisgarh › Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा
Chhattisgarh

Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42186-chhattisgarh-patwari-strike Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। शासन और पटवारी संघ के बीच हुई दौर की बैठकें बेनतीजा रहने के बाद, कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आगे भी जारी रखने का फैसला किया है। भू-अभिलेख संचालक के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन पाई, जिससे गतिरोध और गहरा गया है।

आम जनता के काम प्रभावित

पटवारियों के अनिश्चितकालीन हडताल से राज्यभर में राजस्व से जुड़े तमाम कामकाज ठप पड़ गए हैं। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि नामांतरण और बटवारा जैसे जरूरी काम रुकने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या हैं पटवारियों की मुख्य मांगें?

वेतन विसंगति दूर करना: लंबे समय से चली आ रही वेतन संबंधी अड़चनों को दूर करना।

पदोन्नति के अवसर: विभाग में समय पर पदोन्नति (Promotion) के रास्ते खोलना।

डिजिटल फसल सर्वे: डिजिटल फसल सर्वे के दौरान मैदानी स्तर पर आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का स्थायी समाधान।

इस्तीफे की चर्चा से और भड़का आक्रोश

बैठक के दौरान काम पर लौटने या वैकल्पिक तौर पर इस्तीफे की बात सामने आने के बाद पटवारी संघ में नाराजगी और अधिक बढ़ गई है।

संघ का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)