होम › Chhattisgarh › Chhattisgarh Nursing Course Admission Date : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी, हर राउंड में मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका
Chhattisgarh

Chhattisgarh Nursing Course Admission Date : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी, हर राउंड में मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Nursing Course Admission Date : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी, हर राउंड में मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35866-image-981760530285 Chhattisgarh Nursing Course Admission Date : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी, हर राउंड में मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

Chhattisgarh Nursing Course Admission Date : रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर वर्षों से लंबित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं।

नए नियमों से विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान ज्यादा मौके मिलेंगे और प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान होगी। अब नर्सिंग प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग के हर राउंड में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले किसी राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को अंतिम राउंड तक इंतजार करना पड़ता था। नए बदलाव से विद्यार्थी अगले राउंड में भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

प्रवेश नहीं लेना तो स्क्रूटनी जरूरी नहीं

काउंसलिंग के दौरान यदि कोई विद्यार्थी किसी राउंड में प्रवेश नहीं लेना चाहता है, तो अब उसे स्क्रूटनी कराने की जरूरत नहीं होगी। पहले प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में भी विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिए संबंधित कॉलेज तक जाना पड़ता था। नए नियम से विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से कॉलेज जाने की परेशानी नहीं होगी।

सरकारी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया तो भी मौका रहेगा

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि यदि किसी विद्यार्थी का नाम शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए सूची में आ जाता है, लेकिन वह वहां प्रवेश नहीं लेता है, तो उसे काउंसलिंग से बाहर नहीं किया जाएगा। अगले चरण में वह किसी अन्य निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकेगा।

पहले शासकीय कॉलेज में नाम आने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर विद्यार्थी को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता था। इससे निजी कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विकल्प सीमित हो जाते थे। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में किए गए इन संशोधनों का स्वागत किया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)