होम Chhattisgarh Chhattisgarh New BJP In-charge: छत्तीसगढ़ BJP में शाम तक बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नितिन नवीन के बाद छत्तीसगढ़ BJP का नया प्रभारी कौन? CM साय ने दिया बड़ा अपडेट
Chhattisgarh

Chhattisgarh New BJP In-charge: छत्तीसगढ़ BJP में शाम तक बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नितिन नवीन के बाद छत्तीसगढ़ BJP का नया प्रभारी कौन? CM साय ने दिया बड़ा अपडेट

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh New BJP In-charge: छत्तीसगढ़ BJP में शाम तक बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नितिन नवीन के बाद छत्तीसगढ़ BJP का नया प्रभारी कौन? CM साय ने दिया बड़ा अपडेट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37091-chhattisgarh-bjp-new-state-incharge-nitin-naveen-cm-vishnu-deo-sai Chhattisgarh New BJP In-charge: छत्तीसगढ़ BJP में शाम तक बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नितिन नवीन के बाद छत्तीसगढ़ BJP का नया प्रभारी कौन? CM साय ने दिया बड़ा अपडेट

Chhattisgarh New BJP In-charge: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार सुबह रायपुर लौट आए। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की। रायपुर के माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ बीजेपी को जल्द नया प्रदेश संगठन प्रभारी मिल सकता है।

बता दें कि नितिन नवीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनके स्थान पर नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हैं। माना जा रहा है कि सब कुछ सामान्य रहा तो शुक्रवार देर शाम तक नए प्रभारी के नाम का ऐलान हो सकता है।

Chhattisgarh New BJP In-charge: नितिन नवीन की जगह कौन होगा नया प्रभारी?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी का विषय केंद्रीय नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन फिलहाल छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी हैं, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में संगठन को संभालने के लिए कोई न कोई नया प्रभारी रहेगा।

नितिन नवीन करीब चार साल से छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब प्रदेश संगठन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh New BJP In-charge: शनिवार को होगी बीजेपी की अहम बैठक

छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन की अहम बैठक शनिवार को प्रस्तावित है। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़े को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है।

इस दौरान पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति होने पर वे भी संगठन की आगामी रणनीति को लेकर होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)