होम Chhattisgarh Chhattisgarh Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, रायपुर में आसमान पर छाये बादल
Chhattisgarh

Chhattisgarh Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, रायपुर में आसमान पर छाये बादल

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, रायपुर में आसमान पर छाये बादल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34662-chhattisgarh-monsoon-alert-heavy-rain-lightning-warning-raipur-cloudy-weather Chhattisgarh Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, रायपुर में आसमान पर छाये बादल

Chhattisgarh Monsoon Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सिस्टम एक्टिव होने से 4 अगस्त से पूरे प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की बारिश होने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार 4 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Chhattisgarh Monsoon Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

Chhattisgarh Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सामान्य

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 2 अगस्त 2026 तक औसतन 566.5 मिमी (22.3 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 594.6 मिमी (23.4 इंच) होनी चाहिए थी। यानी अब तक प्रदेश में 5% कम बारिश हुई है। जबकि कुछ जिलों में सामान्य से 60% से अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिलों में 40% से 53% तक की कमी दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा बारिश इन जिलों में

प्रदेश में अब तक सबसे अधिक बारिश नारायणपुर में 997.8 मिमी (39.3 इंच) दर्ज की गई है, जो सामान्य से 61% अधिक है। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 797.5 मिमी (31.4 इंच) बारिश हुई, जो सामान्य से 65% ज्यादा है।

वहीं जांजगीर-चांपा में 743.9 मिमी (29.3 इंच, +38%), महासमुंद में 725.1 मिमी (28.5 इंच, +35%), गरियाबंद में 696.8 मिमी (27.4 इंच, +29%), बालोद में 668.5 मिमी (26.3 इंच, +29%), रायपुर में 626.0 मिमी (24.6 इंच, +21%) और बलौदाबाजार में 623.0 मिमी (24.5 इंच, +28%) बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की कमी

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश की कमी सरगुजा में दर्ज की गई, जहां सामान्य से 53% कम वर्षा हुई है। इसके अलावा जशपुर (-48%), बेमेतरा (-40%), कांकेर (-24%), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (-24%) और सूरजपुर (-21%) में भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों को डेफिसिएंट (Deficient) श्रेणी में रखा है।

अधिकांश जिले सामान्य श्रेणी में

प्रदेश के 20 जिले अभी भी सामान्य वर्षा की श्रेणी में हैं। इनमें बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मोहला-मानपुर-चौकी, मुंगेली, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती, सुकमा, बलरामपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत अन्य जिले शामिल हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)