होम Chhattisgarh Chhattisgarh Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में एक छात्र का शव मिला, 2 अब भी लापता
Chhattisgarh

Chhattisgarh Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में एक छात्र का शव मिला, 2 अब भी लापता

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में एक छात्र का शव मिला, 2 अब भी लापता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38659-chhattisgarh-heavy-rain-alert-hasdeo-river-student-rescue Chhattisgarh Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में एक छात्र का शव मिला, 2 अब भी लापता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार 12 सितंबर को कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ी रहने की संभावना है।

इधर जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्रों में से एक, पवन लाल का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। सचिन और मुरारी की तलाश शनिवार सुबह से जारी है।

हसदेव नदी में तीन छात्र बहे, एक का शव मिला

बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के आठ छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया।

उसे बचाने के लिए दो अन्य छात्र भी नदी में कूद गए। नदी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बह गए। रेस्क्यू टीम ने करीब 18 घंटे की तलाश के बाद पवन लाल का शव बरामद कर लिया। सचिन और मुरारी अभी लापता हैं। दोनों की तलाश में नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है।

इसके बाद अगले दो दिनों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में इस दौरान बारिश की गतिविधि अपेक्षाकृत ज्यादा रहने के आसार हैं।

नदी-नाले उफान पर

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। बेलरगांव में 120 मिमी और नगरी में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

लगातार बारिश के चलते कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में नदी या तेज बहाव वाले इलाकों में जाने से सावधानी बरतना जरूरी है।

मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोले गए

धमतरी जिले में हुई तेज बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं।

इसका असर धमतरी-नरहरपुर मार्ग पर भी पड़ा है। सड़क पर पानी आने से रास्ता बाधित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 12 सितंबर को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)