Chhattisgarh COVID-19 and H1N1 Active Cases: छत्तीसगढ़ में H1N1 के बीच कोरोना की एंट्री, रायपुर-राजनांदगांव में मिले 2 कोविड मरीज,H1N1 के 37 केस एक्टिव,जानें ताजा अपडेट

Chhattisgarh COVID-19 and H1N1 Active Cases: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण के बीच कोरोना वायरस ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोविड-19 के दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रायपुर में संक्रमित मरीज का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि राजनांदगांव में मिले मरीज का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग दोनों मरीजों की स्थिति पर निगरानी रख रहा है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है।
Chhattisgarh COVID-19 and H1N1 Active Cases: संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों कोविड संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। विभाग ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष सावधानी बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की भी अपील की है।
Chhattisgarh COVID-19 and H1N1 Active Cases: कोरोना के साथ H1N1 को लेकर भी बढ़ी चिंता
छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो मामलों की पुष्टि ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में H1N1 संक्रमण के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के 1 जनवरी 2026 से 1 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 158 H1N1 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 37 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।
जिलेवार आंकड़ों में रायपुर में सबसे ज्यादा 66 H1N1 मामले सामने आए हैं। इनमें 8 मरीज अभी एक्टिव हैं। वहीं दुर्ग में 17 मामले दर्ज हुए हैं और यहां 9 एक्टिव मरीज हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।
छत्तीसगढ़ में किन जिलों में कितने H1N1 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:-
रायपुर में 66 H1N1 मामले
बिलासपुर में 20 मामले
दुर्ग में 17 मामले
रायगढ़ में 10 मामले
धमतरी में 9 मामले
कोरबा में 9 मामले
राजनांदगांव में 4 मामले
बस्तर में 3 मामले
बेमेतरा में 3 मामले
जांजगीर-चांपा में 2 मामले
कांकेर में 2 मामले
सूरजपुर में 2 मामले
सरगुजा में 2 मामले
बालोद में 1 मामला
बलौदाबाजार में 1 मामला
दंतेवाड़ा में 1 मामला
गरियाबंद में 1 मामला
जशपुर में 1 मामला
महासमुंद में 1 मामला
MCB में 1 मामला
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1 मामला
सक्ती में 1 मामला
37 H1N1 मरीज अभी एक्टिव
प्रदेश में सामने आए कुल 158 H1N1 मामलों में से 37 मरीज अभी एक्टिव हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या के मामले में दुर्ग 9 केस के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद रायपुर में 8, कोरबा में 4 और रायगढ़ में 3 एक्टिव मरीज हैं।
बस्तर और राजनांदगांव में 2-2 एक्टिव मरीज हैं। वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, जशपुर, कांकेर, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सूरजपुर में 1-1 एक्टिव मरीज हैं।
इन जिलों में नहीं मिला H1N1 का मामला
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 1 सितंबर 2026 के बीच बलरामपुर, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, कोरिया, मुंगेली, नारायणपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा में H1N1 का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग फिलहाल कोरोना और H1N1 दोनों संक्रमणों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
Source: Nishaanebaz


