होम Technology Chamba Accident : मणिमहेश यात्रा पर निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक
Technology

Chamba Accident : मणिमहेश यात्रा पर निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

WhatsApp Facebook
Chamba Accident : मणिमहेश यात्रा पर निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38835-chamba-accident Chamba Accident : मणिमहेश यात्रा पर निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे पठानकोट के दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली और गैहरा के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल नंबर PB-35U-2347 से मणिमहेश यात्रा के लिए निकले थे। रात करीब 8 बजे के बाद जब वे दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद मोटरसाइकिल सड़क से फिसलकर करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जानकारी मिलने के बाद गैहरा पुलिस चौकी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। खाई काफी गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया।

मृतकों की हुई पहचान, परिवारों में छाया मातम

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ज्योति निवासी पठानकोट और अनिल कुमार पुत्र हरबंस निवासी पंगोली, पठानकोट के रूप में हुई है। दोनों युवक धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)