होम Technology CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों के लिए अलर्ट
Technology

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों के लिए अलर्ट

WhatsApp Facebook
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों के लिए अलर्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34862-images CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की राहत के बाद मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मानसूनी सिस्टम सक्रिय है, जिससे 7 अगस्त तक प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में 5 से 7 अगस्त के बीच आसमान बादलों से ढका रहेगा। कई स्थानों पर तेज बौछारों के साथ बिजली चमकने और गरजने की संभावना जताई गई है। वहीं 8 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 अगस्त के लिए फिलहाल किसी बड़े मौसमीय खतरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना बना रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)