होम Technology CG Weather : छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश का दौर, आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Technology

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश का दौर, आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

WhatsApp Facebook
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश का दौर, आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38683-06082020-barish CG Weather : छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश का दौर, आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

12 सितंबर: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

13 सितंबर: कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 सितंबर: प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

15 सितंबर: कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट नहीं दिया है।

16 सितंबर: बारिश का दौर कुछ हिस्सों में बना रह सकता है। इस दिन भी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)