होम › Technology › CG Weather : छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा
Technology

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

WhatsApp Facebook
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36284-1200-675-21334394-thumbnail-16x9-kj CG Weather : छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

उत्तर झारखंड और आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तथा सक्रिय मानसून ट्रफ प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल मौसम बना रहे हैं। इसके चलते 20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ और कोरबा समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी, हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। यानी प्रदेश में बारिश पूरी तरह थमेगी नहीं, लेकिन तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है।

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)