होम › Technology › CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर इलाकों में ज्यादा असर
Technology

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर इलाकों में ज्यादा असर

WhatsApp Facebook
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर इलाकों में ज्यादा असर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35573-untitled CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर इलाकों में ज्यादा असर

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। खासतौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा बारिश

बारिश में बढ़ोतरी की मुख्य वजह उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अगले कुछ समय में और मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से बारिश का क्षेत्र बढ़ने और उत्तर-पश्चिम दिशा में सिस्टम के आगे बढ़ने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। यहां अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनने की आशंका है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में ओड़गी, वाड्रफनगर और डौरा कोचली में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रघुनाथनगर, चलगली और कुसमी में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। तमनार और चांदो में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि अजगरबहार, मोहला और शंकरगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कई जिलों में 1 से 2 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज हुई।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 13 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)