होम Technology CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, 8 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Technology

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, 8 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

WhatsApp Facebook
CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, 8 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38123-untitled CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, 8 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ गई हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं होने से रायपुर और बिलासपुर समेत कई शहरों में तापमान बढ़ा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश का दौर फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम रही। रविवार को बिलासपुर और राजनांदगांव में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया।

रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

8 से 10 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में बारिश की संभावना है। 9 सितंबर को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के साथ बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में बारिश हो सकती है।

10 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान रायपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। यानी अगले दो दिनों की गर्मी के बाद प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)