होम Technology CG Weather : संडे आउटिंग का बना रहे हैं प्लान? छाता-रेनकोट रखें साथ, प्रदेश में बारिश का जोर पड़ा धीमा
Technology

CG Weather : संडे आउटिंग का बना रहे हैं प्लान? छाता-रेनकोट रखें साथ, प्रदेश में बारिश का जोर पड़ा धीमा

WhatsApp Facebook
CG Weather : संडे आउटिंग का बना रहे हैं प्लान? छाता-रेनकोट रखें साथ, प्रदेश में बारिश का जोर पड़ा धीमा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38022-untitled CG Weather : संडे आउटिंग का बना रहे हैं प्लान? छाता-रेनकोट रखें साथ, प्रदेश में बारिश का जोर पड़ा धीमा

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। बारिश कराने वाला मौसम तंत्र कमजोर होने के बाद प्रदेश में बारिश का दायरा सिमट गया है। हालांकि स्थानीय प्रभाव के चलते रविवार को रायपुर समेत कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लोरमी, दरिमा और कुमारदा में करीब 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में दिन का तापमान करीब 31 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में अगर आप संडे को घूमने निकल रहे हैं तो छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर रहेगा।

बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में बारिश को प्रभावित करने वाला सिस्टम कमजोर हो चुका है, जिसके चलते पिछले 24 घंटे में बारिश की गतिविधियां काफी कम हुई हैं। रायपुर समेत कई हिस्सों में बादल तो छाए हैं, लेकिन बारिश का असर सीमित है।

फिलहाल बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने का इंतजार करना होगा। वहीं उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है, जिसके अगले दो दिनों में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)