CG Transfer : तीन राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, विभागों में किया गया फेरबदल, देखें लिस्ट

CG Transfer : रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार मनीष मिश्रा को उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है। वहीं भागवत जायसवाल को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा गुड्डू लाल जगत को उप सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट-

Source: Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Nishaanebaz


