होम › Technology › CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय
Technology

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय

WhatsApp Facebook
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36158-untitled CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय

CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई पदस्थापना और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

तबादला आदेश के तहत उज्जवल पोरवाल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को पर्यटन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

विनय कुमार अग्रवाल को नारायणपुर जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. ऋतु वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नयनतारा सिंह तोमर और मनीष मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। शासन ने प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। सभी अधिकारियों को आदेश के अनुसार अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट-



Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)