होम › Technology › CG School Holiday: स्कूलों की छुट्टी पर बड़ा अपडेट : दीपावली में इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान
Technology

CG School Holiday: स्कूलों की छुट्टी पर बड़ा अपडेट : दीपावली में इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान

WhatsApp Facebook
CG School Holiday: स्कूलों की छुट्टी पर बड़ा अपडेट : दीपावली में इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42289-untitled-design-2026-10-15t181838839 CG School Holiday: स्कूलों की छुट्टी पर बड़ा अपडेट : दीपावली में इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छुट्टी बढ़ाने की घोषणा की है। लगातार मिल रही मांग के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर में दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन की छुट्टी निर्धारित की थी। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी करते हुए अवकाश 11 नवंबर तक कर दिया गया है। इस फैसले से विद्यार्थियों को त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा।

दशहरा से शीतकालीन अवकाश तक छुट्टियों का कैलेंडर

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें पहले ही घोषित कर दी थीं। दीपावली की छुट्टी बढ़ने के बाद इन तीनों अवसरों पर कुल घोषित अवकाश 15 दिन से बढ़कर 16 दिन हो जाएंगे।

स्कूलों में कब-कब रहेगा अवकाश?

दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, कुल 5 दिन

दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक, कुल 6 दिन

शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, कुल 5 दिन

दीपावली की छुट्टी बढ़ाने के फैसले से प्रदेश के विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवकाश मिलेगा। शिक्षा मंत्री के अनुसार, यह निर्णय छुट्टियां बढ़ाने की लगातार उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)