होम › Technology › CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़ लदे वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी ने किया लाइन अटैच
Technology

CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़ लदे वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी ने किया लाइन अटैच

WhatsApp Facebook
CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़ लदे वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी ने किया लाइन अटैच

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36161-2dc7446b-3400-4ea0-979f-03f75abc70b0 CG News:कटघोरा TI समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, कबाड़ लदे वाहनों पर कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी ने किया लाइन अटैच

CG News: कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में कबाड़ से लदे वाहनों को रोकने के बाद नियमानुसार कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत के मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच के बाद कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी एमबी पटेल, सहायक उप निरीक्षक राम पांडेय, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे और आरक्षक कंवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कबाड़ से भरे वाहनों को रोकने के बावजूद समय पर कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने और मामले में संदिग्ध लेन-देन की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची थी।

कई दिनों तक थाने में खड़ा रहा वाहन

जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 दिन पहले कबाड़ से लदे एक वाहन को पुलिस ने रोककर कटघोरा थाने में खड़ा कराया था। आरोप है कि वाहन थाने में खड़ा रहने के बावजूद उसके खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान एक अन्य कबाड़ लदे ट्रक को भी पुलिस द्वारा रोके जाने की बात सामने आई। वाहनों को रोकने के बाद कार्रवाई में कथित देरी को लेकर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद विभागीय जांच शुरू कराई गई।

एसडीओपी ने की जांच

शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत को मामले की जांच सौंपी। एसडीओपी ने घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की और अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)