होम › Technology › CG News: हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं के छात्र की मौत, वार्डन निलंबित
Technology

CG News: हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं के छात्र की मौत, वार्डन निलंबित

WhatsApp Facebook
CG News: हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं के छात्र की मौत, वार्डन निलंबित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42207-nilambit-1761351827971 CG News: हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं के छात्र की मौत, वार्डन निलंबित

रायपुर। ग्राम सूर स्थित केन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र आशुतोष लकड़ा की मौत हो गई। घटना 10 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि हादसे के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे छात्र को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बजाय पहले एक निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद आक्रोश बढ़ा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन को निलंबित कर दिया।

छात्र की मौत के बाद हॉस्टल प्रबंधन पर उठे सवाल

मृतक छात्र की पहचान ग्राम तमता निवासी आशुतोष के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम विकास लकड़ा बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल में बिजली के बैकअप के लिए इनवर्टर लगाया गया था। आरोप है कि इनवर्टर से जुड़ा तार कमरों और बाथरूम के पास से होकर गुजर रहा था। तार का बाहरी कवर कट जाने से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी चपेट में छात्र आ गया। हालांकि, हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

निजी क्लीनिक ले जाने के बाद बिगड़ी हालत

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे छात्र को नजदीकी सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बजाय खड़गांव के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर करीब एक घंटे बाद सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस दौरान हुई देरी को लेकर हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ABVP के प्रदर्शन के बाद प्रशासन की कार्रवाई

छात्र की मौत की खबर सामने आने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने हॉस्टल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक नारेबाजी और विरोध के बाद प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन राजधानी खेस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और दोषी पाए जाने वाले स्कूल एवं हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ABVP के नगर मंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

स्कूल प्रबंधन ने कहा- घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं

स्कूल प्रबंधक विलचुस तिर्की ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि हॉस्टल वार्डन को फिलहाल हटा दिया गया है। घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग उठ रही है।

घटनास्थल पर मिला कटा हुआ इनवर्टर तार

मामले में प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए टीआई प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जानकारी में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। घटनास्थल पर इनवर्टर का एक कटा हुआ तार मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

बाथरूम के दरवाजे से होकर गुजर रहा था तार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में बिजली बैकअप के लिए लगाए गए इनवर्टर का तार अंडरग्राउंड नहीं था, बल्कि दीवार के सहारे एक कमरे से दूसरे कमरे तक ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि तार बाथरूम के लोहे के दरवाजे से होकर अंदर जा रहा था। आशंका है कि दरवाजा खुलने-बंद होने के दौरान तार का बाहरी कवर कट गया और करंट फैल गया। प्रबंधन की ओर से इस स्थिति पर समय रहते ध्यान नहीं दिए जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल छात्र की मौत के मामले में जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह तथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)