होम › Technology › CG News : स्वतंत्रता दिवस पर घूमने गए व्यापारी की बांध में डूबने से मौत
Technology

CG News : स्वतंत्रता दिवस पर घूमने गए व्यापारी की बांध में डूबने से मौत

WhatsApp Facebook
CG News : स्वतंत्रता दिवस पर घूमने गए व्यापारी की बांध में डूबने से मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35819-untitled CG News : स्वतंत्रता दिवस पर घूमने गए व्यापारी की बांध में डूबने से मौत

CG News : महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रणय अपने पांच दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मुडमार बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला। प्रणय मिक्चर का व्यापारी बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)