होम Technology CG News : स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आया शिक्षक, बाल-बाल बचे छात्र
Technology

CG News : स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आया शिक्षक, बाल-बाल बचे छात्र

WhatsApp Facebook
CG News : स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आया शिक्षक, बाल-बाल बचे छात्र

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39477-c5ca5f11-4cf2-4328-ad52-1ceb9f2047f4 CG News : स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आया शिक्षक, बाल-बाल बचे छात्र

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जर्जर स्कूल भवन का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिरने से शिक्षक घायल हो गया। घटना प्रतापपुर विकासखंड के हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला की है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अचानक टूटकर गिरा छत का प्लास्टर

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान शिक्षक इसकी चपेट में आ गया और उसे चोटें आईं। घटना के बाद स्कूल में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस जगह के आसपास बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वायरल हो रहा घटना का वीडियो

स्कूल भवन से प्लास्टर गिरने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल भवन की स्थिति और उसके रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

परिजनों ने की भवन की मरम्मत की मांग

घटना ने सरकारी स्कूलों में भवनों के नियमित रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है। छात्रों के परिजनों ने मांग की है कि स्कूल भवनों की समय-समय पर जांच कर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)