होम › Technology › CG News : सुनसान कमरे में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप
Technology

CG News : सुनसान कमरे में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
CG News : सुनसान कमरे में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37726-korba-lash CG News : सुनसान कमरे में मिली 24 वर्षीय युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप

CG News : कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिनय रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सुबह सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव देखा और इसकी जानकारी तत्काल कटघोरा पुलिस को दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)