होम Technology CG News : रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Technology

CG News : रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे

WhatsApp Facebook
CG News : रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38030-image-106-1024x573 CG News : रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। युवक की पहचान रितेश सारथी के रूप में हुई है। हादसे के बाद वह पूरी रात रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठा था युवक? जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। सीएसईबी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)