होम › Technology › CG News : रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Technology

CG News : रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो संदिग्ध गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG News : रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो संदिग्ध गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35612-untitled CG News : रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो संदिग्ध गिरफ्तार

CG News : रायपुर। रायपुर-नागपुर रेल मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। RPF क्राइम ब्रांच रायपुर-नागपुर और DRI नागपुर की संयुक्त टीम ने हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 1.96 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया है।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.242 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसमें सात सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 1,96,34,307 बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक RPF क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो लोग विदेशी सोना लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना के आधार पर RPF रायपुर और नागपुर की टीम ने DRI नागपुर के अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रेन की जांच शुरू की। संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 12262 में रायपुर से नागपुर के बीच तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान टीम को ट्रेन के B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से विदेशी सोना बरामद हुआ। सोने का वजन करने पर कुल मात्रा करीब 1.242 किलोग्राम निकली। इसमें सात गोल्ड बिस्किट और एक गोल्ड बार शामिल था।

कार्रवाई के बाद RPF ने दोनों संदिग्धों और बरामद सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए DRI नागपुर के सुपुर्द कर दिया। DRI ने मामले में कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही DRI

अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। दोनों संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ सोने की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)