होम › Technology › CG News : महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंचे 632 करोड़
Technology

CG News : महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंचे 632 करोड़

WhatsApp Facebook
CG News : महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंचे 632 करोड़

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41636-untitled CG News : महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंचे 632 करोड़

CG News : दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की। डीबीटी के जरिए प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 की राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान दुर्ग जिले को करीब 218 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी। विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, जिसमें दुर्ग मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल और जामगांव-पाटन अति उच्चदाब ट्रांसमिशन लाइन सहित कई कार्य शामिल हैं।

अब तक 20,708 करोड़ से ज्यादा का भुगतान

32वीं किस्त के भुगतान के बाद महतारी वंदन योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को 20,708.11 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रिसाली में मिशन क्लीन सिटी की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिसाली में मिशन क्लीन सिटी लागू करने की घोषणा की। वहीं ग्राम उमरपोटी में 33/11 केवी सब-स्टेशन और धनोरा में नया विद्युत वितरण केंद्र खोलने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से 36 शासकीय सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिकों की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर अटल डिजिटल सेवा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)