होम Technology CG News : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत
Technology

CG News : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

WhatsApp Facebook
CG News : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39862-untitled CG News : भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

CG News : सोमनाथ साहू, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस-6 में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुशर कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय ठेका मजदूर विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया और ट्रेड यूनियन के नेताओं के साथ उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, ठेका कंपनी साईकॉन में कार्यरत विनोद कुमार सुबह करीब 8:50 बजे पुशर कार-2 के पास कपलिंग, बेल्ट आदि की जांच का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पुशर कार के ऑपरेट नहीं होने के कारण मजदूर उसके नीचे जाकर जांच कर रहा था।

इसी दौरान अचानक पुशर कार चल पड़ी। मजदूर को संभलने और बचने का मौका नहीं मिल सका और वह इसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मजदूर के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इंटक और बीएमएस से जुड़े ट्रेड यूनियन नेता घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं बीएसपी के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हादसे की परिस्थितियों की जांच में जुट गए हैं।

मृतक विनोद कुमार दुर्ग जिले के उतई स्थित बजरंग नगर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद एक बार फिर प्लांट में ठेका मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल घटना के कारणों और जिम्मेदारियों को लेकर जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)