होम Technology CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
Technology

CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

WhatsApp Facebook
CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38689-image-2026-09-12t111305276-1 CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच दुर्ग जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो युवक अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी के ग्राम मोहंदी के पास हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर इलाके में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गए।

कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ अचानक पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)