होम Technology CG News : पेड़ की डाल काटते वक्त 33KV तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत, तीन बेटियों ने खोया पिता
Technology

CG News : पेड़ की डाल काटते वक्त 33KV तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत, तीन बेटियों ने खोया पिता

WhatsApp Facebook
CG News : पेड़ की डाल काटते वक्त 33KV तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत, तीन बेटियों ने खोया पिता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36427-untitled CG News : पेड़ की डाल काटते वक्त 33KV तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत, तीन बेटियों ने खोया पिता

CG News : कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र में बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रामकुमार पेड़ पर चढ़कर उसकी डाल काट रहे थे। इसी दौरान कटी हुई डाल पास से गुजर रही 33KV हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर जा गिरी और पेड़ में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से रामकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रामकुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बिजली विभाग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)