होम Technology CG News : नवविवाहिता की मौत का खुलासा, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
Technology

CG News : नवविवाहिता की मौत का खुलासा, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG News : नवविवाहिता की मौत का खुलासा, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36826-untitled CG News : नवविवाहिता की मौत का खुलासा, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद पति की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला को कथित तौर पर दहेज और पढ़ाई जारी रखने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

मामला टेकापार खुर्द गांव का है। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी 24 फरवरी 2025 को अजय बघेल से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही मोटरसाइकिल और नगद राशि की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने मारपीट और सगाई में मिले आभूषण पति द्वारा अपने पास रखने की बात भी पुलिस को बताई।

परिजनों के अनुसार, शादी के समय महिला की पढ़ाई जारी रखने पर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में उसे डी.एड. करने से रोक दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद और पढ़ाई को लेकर दबाव के चलते महिला मानसिक रूप से परेशान थी।

22 अगस्त को महिला ने घर के बाथरूम में खुद को बंद कर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में खैरागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और 85 में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त को पति अजय बघेल को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)