होम Technology CG News : धान के खेतों में तेंदुए की दस्तक, 4-5 बकरियों का कर चुका शिकार, देखें वीडियो
Technology

CG News : धान के खेतों में तेंदुए की दस्तक, 4-5 बकरियों का कर चुका शिकार, देखें वीडियो

WhatsApp Facebook
CG News : धान के खेतों में तेंदुए की दस्तक, 4-5 बकरियों का कर चुका शिकार, देखें वीडियो

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38451-untitled CG News : धान के खेतों में तेंदुए की दस्तक, 4-5 बकरियों का कर चुका शिकार, देखें वीडियो

CG News : कवर्धा। ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ पहले भी कई बार गांव के आसपास नजर आ चुका है और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।

जैतपुरी भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से सटा हुआ है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइजेशन की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रायपुर जंगल सफारी से ट्रेंकुलाइजेशन गन मंगाई जा रही है, जिसके पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे लगने की संभावना है।

वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल समेत वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। तेंदुए की हलचल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुए के करीब न जाने की अपील की है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)