होम › Technology › CG News : तालाब में मिला लापता किशोर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच तेज
Technology

CG News : तालाब में मिला लापता किशोर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच तेज

WhatsApp Facebook
CG News : तालाब में मिला लापता किशोर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच तेज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43150-untitled CG News : तालाब में मिला लापता किशोर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच तेज

CG News : बलौदाबाजार। जिले के खटियापाटी गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब में एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान सुजल गेंडरे के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुजल एक दिन पहले से लापता था और घर वापस नहीं लौटा था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। अब शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

झाड़ियों के बीच फंसा मिला शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के तालाब में झाड़ियों के बीच शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान होने की बात सामने आई है। इस वजह से उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, चोट कैसे लगी और किशोर की मौत किन हालात में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुमान सिन्हा ने बताया कि सोमवार सुबह सुजल गेंडरे का शव गांव के तालाब में मिला। किशोर के लापता होने की रिपोर्ट पहले ही कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। एएसपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)