होम › Technology › CG News : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार और वायरलेस सेट समेत सामान जब्त
Technology

CG News : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार और वायरलेस सेट समेत सामान जब्त

WhatsApp Facebook
CG News : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार और वायरलेस सेट समेत सामान जब्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36836-untitled CG News : जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार और वायरलेस सेट समेत सामान जब्त

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखण्डी जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। संयुक्त टीम ने मौके से हथियार, वायरलेस सेट, जीपीएस और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम मोरखण्डी के जंगलों में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। जांच करने पर वहां छिपाकर रखा गया सामान बरामद हुआ। सुरक्षा के लिहाज से बीडीएस टीम को भी मौके पर बुलाया गया और पूरे इलाके की सावधानीपूर्वक जांच की गई।

सुरक्षा बलों को बरामद डंप से 4 भारमार बंदूक, 3 भारमार बंदूक के बैरल, 1 वायरलेस सेट, 3 बंडल बिजली वायर, 1 जीपीएस, 1 छोटी सोलर प्लेट और 1 चार्जर मिला है। इसके अलावा नक्सली साहित्य समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

सुरक्षा बलों ने इस बरामदगी को नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण कामयाबी बताया है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए। पुलिस के मुताबिक, इलाके में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)