होम › Technology › CG News : छोटे भाई को डूबता देख बहन ने लगाई छलांग, दोनों की मौत, स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन छाया मातम
Technology

CG News : छोटे भाई को डूबता देख बहन ने लगाई छलांग, दोनों की मौत, स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन छाया मातम

WhatsApp Facebook
CG News : छोटे भाई को डूबता देख बहन ने लगाई छलांग, दोनों की मौत, स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन छाया मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35872-a513ae09-3867-447c-ae1d-de0b199acec9 CG News : छोटे भाई को डूबता देख बहन ने लगाई छलांग, दोनों की मौत, स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन छाया मातम

CG News : मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के औंधी गांव में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। पानी से भरे डबरी नुमा गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय भाई को डूबता देख 12 वर्षीय बहन उसे बचाने पानी में उतरी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक जीवन तिर्की के बच्चे सृष्टि तिर्की (12) और एलेक्स तिर्की (6) खेत के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एलेक्स पानी से भरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। भाई को मुसीबत में देख सृष्टि ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी में डूब गए।

घटना के दौरान परिवार के कुछ सदस्य पास के खेत में मौजूद थे, लेकिन जब तक उन्हें हादसे की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

सृष्टि कक्षा छठवीं और एलेक्स कक्षा पहली में पढ़ता था। खास बात यह है कि दोनों ने एक दिन पहले ही 15 अगस्त के कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया था। अगले ही दिन हुए इस हादसे से परिवार और गांव में मातम पसर गया।

औंधी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवल साव ने घटना की पुष्टि की है। लगातार बारिश के चलते दोनों शवों का पोस्टमार्टम 17 अगस्त को किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)