होम Technology CG News: छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा का टेट मुक्ति रैली 25 अगस्त को
Technology

CG News: छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा का टेट मुक्ति रैली 25 अगस्त को

WhatsApp Facebook
CG News: छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा का टेट मुक्ति रैली 25 अगस्त को

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36678-whatsapp-image-2026-08-23-at-62911-pm CG News: छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा का टेट मुक्ति रैली 25 अगस्त को

CG News: महासमुंद: संजय शर्मा ,केदार जैन,वीरेंद्र दुबे के अगुवाई में गठित छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय अव्वाहन पर जिला मुख्यालय महासमुंद में 25 अगस्त 2026 को अपरान्ह 02 बजे जिला संयोजक नरायण चौधरी छ ग टीचर्स एसोसिएशन एवम जिला संयोजक विजय कुमार धृतलहरे जिलाध्यक्ष छ ग संयुक्त शिक्षक संघ के साझा नेतृत्व में टेट मुक्ति रैली निकाल कर मांगो के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर महासमुंद को माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, संचालक डीपीआई के नाम का ज्ञापन सौपा जाएगा।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपने पांच सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुखता से सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त कर सेवा सुरक्षा करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन निर्धारित करने, केंद्रीय वेतनमान की संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगति को दूर करने, एल बी संवर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए राजपत्र 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में आवश्यक संशोधन करने, शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिज कोर्स के माध्यम से बी एड करवाने की मांगों को रखा है।

छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सुधीर प्रधान, रूपानंद पटेल, पूर्णानन्द मिश्रा, नरोत्तम चौधरी, केशव साहू, ऋषि प्रधान, अर्चना तिवारी, लव कुमार पटेल, राजेश साहू, नीलाम्बर नायक, विनोद यादव, महेश नायक, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू, सादराम अजय, नंकुमार साहू, लालजी साहू, नरेश पटेल, विजय प्रधान, पुष्पलता भार्गव कौतुक पटेल, तुलेंद्र सागर, प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रदेश में विगत 03 दशक से अपने सेवाशर्तों की अर्हता रखने वाले अनुभवी शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता थोपना अतार्किक वेवम पूर्णतः अव्यहारिक है।उस समय के सेवा शर्तों को पूर्ण करबे पर ही शिक्षक बनाया गया था तो फिर नये भर्ती नियमो को आधार बनाकर योग्यताधारी शिक्षकों को टेट उत्तीर्ण करने का दबाव कहाँ तक उचित है।जिला के शिक्षक संवर्ग अपने सेवा सुरक्षा को लेकर मानसिक रूप से व्यथित एवं चिंतित हैं।

पुरानी पेंशन के 10 वर्ष की निम्नतम सेवा दायरे को पूर्ण न कर पाने के कारण सेवानिवृत हो रहे शिक्षक संवर्ग की सेवा शून्य पेंशन पर समाप्त हो रही है। मोर्चा ने इसके लिए पंचायत में किए गए पूर्व सेवा की गणना करने और एक न्यूनतम राशि सेवानिवृत्ति पर प्रदान करने की मांग की है। मोर्चा ने केंद्रीय वेतन संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगति को, वर्तमान राजपत्र के नियुक्ति एवं पदोन्नति के विसंगति को तथा ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड करवा कर सेवा सुरक्षा करवाने की मांग शासन से की है।

छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के खोशील गेन्द्रे, खिलावन वर्मा, दीपक देवांगन, वीरेंद्र नर्मदा, दिलीप नायक, दरस पटेल, खिरोद्र जेरी, संपा बोस, मानसी अग्रवाल, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, राधेश्याम पटेल, सोमनाथ चौहान, गौरी शंकर पटेल, वारिस कुमार, महेंद्र पाल साहू, कैलाश पटेल, देवेंद्र भोई, घनश्याम चक्रधारी, दमयंती कौशिक, पवन साहू, विकास साहू, अनिल साव, अरुण प्रधान, विजय शंकर विसाल, गजानंद1 भोई, जगदीश सिन्हा, अंकित चंद्राकर, विजय घाडगे, मोहन साहू, कौशल साहू, अनूप नायक, लोरिस कुमार, अक्षय साहू, पवन यादव, हेमंत दास, नरेश बारिक ने जिला के शिक्षक संवर्ग से टेट मुक्ति रैली में उपस्थित होने की अपील की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)