होम Technology CG News : घर के बाथरूम में महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
Technology

CG News : घर के बाथरूम में महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
CG News : घर के बाथरूम में महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36600-aag-2 CG News : घर के बाथरूम में महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के टेकापार खुर्द गांव में शनिवार को एक महिला के आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय अंजू बघेल घर के बाथरूम में गंभीर रूप से झुलसी मिलीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। बताया गया कि उनके पति अजय बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्य खेत गए हुए थे।देवर सूरज जब घर पहुंचा तो बाथरूम से धुआं निकलता देखा। उसने परिजनों को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से झुलसी अंजू को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)