होम › Technology › CG News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पूर्व वाहन चालक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पूर्व वाहन चालक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पूर्व वाहन चालक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42791-2165835a-1497-4535-8137-662719f38673 CG News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पूर्व वाहन चालक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पूर्व वाहन चालक मुकेश यादव की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना शहर के शीतला वार्ड की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुकेश का अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था और उनकी पत्नी मायके में रह रही थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश यादव ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को फोन किया था। फोन पर उसने आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद पत्नी ने मुकेश के पिता को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मुकेश फांसी पर लटका मिला।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले मुकेश यादव ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को भी फोन किया था और उनसे महामाया का प्रसाद लिया था। हालांकि, इस बातचीत के दौरान क्या चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)