होम Technology CG News : ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 688 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया समाज सेवा का संदेश
Technology

CG News : ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 688 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया समाज सेवा का संदेश

WhatsApp Facebook
CG News : ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 688 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया समाज सेवा का संदेश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34429-a1b1add9-c3a4-477b-996b-711e9e09f137 CG News : ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 688 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया समाज सेवा का संदेश

CG News : रायगढ़। ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का छठवां दीक्षांत समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रहे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए समाज और राष्ट्र के हित में उपयोग करने का आह्वान किया।

समारोह में 688 विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों की उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 84 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।

34430-10c34363-72c4-4aa3-bcec-80998b4e5e0b CG News : ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 688 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया समाज सेवा का संदेश

 

राज्यपाल बोले— ऐसा काम करें, जिससे समाज को स्थायी लाभ मिले

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान, विवेक और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज और मानवता की सेवा करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य करने का आग्रह किया, जिससे समाज को स्थायी लाभ मिल सके।

नवीन जिंदल ने युवाओं को दिया इनोवेशन का मंत्र

जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन एवं सांसद नवीन जिंदल ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो नवाचार, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता रखते हों। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और उभरती तकनीकों में कौशल विकास पर विशेष जोर दिया।

शालू जिंदल ने कहा— यह अंत नहीं, नई शुरुआत है

विश्वविद्यालय की चांसलर शालू जिंदल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी यात्रा का समापन नहीं, बल्कि नए सपनों और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

34431-3bda6065-b6f3-4c90-9f35-3ed014ad09b7 CG News : ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 688 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया समाज सेवा का संदेश

84 मेधावियों को मिला सम्मान

समारोह में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ साइंस के कुल 688 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 27 स्वर्ण पदक, 28 रजत पदक और 29 कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

वार्षिक प्रतिवेदन में उपलब्धियों की जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन और दीप प्रज्वलन से हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और अधोसंरचना के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी दी।

समारोह के अंत में कुलसचिव डॉ. अनुराग विजयवर्गीय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहभागिता ने इस दीक्षांत समारोह को यादगार बना दिया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)