होम Technology CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बैगा दंपती की हुई मौत
Technology

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बैगा दंपती की हुई मौत

WhatsApp Facebook
CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बैगा दंपती की हुई मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36615-03072026-lightningstrikeinjanjgirchampa CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बैगा दंपती की हुई मौत

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में जारी बारिश के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगल सिंह और उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई बारिश के दौरान अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के बीच अचानक उनके मकान पर बिजली गिर गई। जोरदार धमाके के बाद दोनों आंगन में बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरवाही ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक ही परिवार में एक साथ दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर मरवाही थाना पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)