होम › Technology › CG News : ‘अंजोर विजन 2047’ के तहत बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, CM साय ने आधुनिक अधोसंरचना के लिए बनाया रोडमैप
Technology

CG News : ‘अंजोर विजन 2047’ के तहत बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, CM साय ने आधुनिक अधोसंरचना के लिए बनाया रोडमैप

WhatsApp Facebook
CG News : ‘अंजोर विजन 2047’ के तहत बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, CM साय ने आधुनिक अधोसंरचना के लिए बनाया रोडमैप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42178-untitled CG News : ‘अंजोर विजन 2047’ के तहत बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, CM साय ने आधुनिक अधोसंरचना के लिए बनाया रोडमैप

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क, भवन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को दीर्घकालिक जरूरतों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने अधोसंरचना विकास पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना, समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में होने वाला पूंजीगत निवेश केवल वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आने वाले दशकों की जरूरतों को भी ध्यान में रखना होगा। ‘अंजोर विजन 2047’ के अनुरूप आधुनिक, मजबूत और टिकाऊ अधोसंरचना विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

सड़क नेटवर्क के विस्तार के लिए बनेगा मास्टर प्लान

बैठक में प्रदेश के सड़क नेटवर्क के सुनियोजित विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यातायात दबाव, बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और नए आर्थिक केंद्रों की जरूरतों का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किन मार्गों को दो लेन और किन्हें चार लेन में विकसित करने की आवश्यकता है, इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जाए और दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाए।

परियोजनाओं में देरी और गुणवत्ता से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बजट में राशि स्वीकृत होने के बाद परियोजनाओं को समय पर पूरा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने योजना निर्माण, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति, निविदा, कार्यादेश और निर्माण पूर्ण होने तक प्रत्येक चरण की समय-सीमा तय करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों, सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निर्माण के साथ रखरखाव पर भी रहेगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने सड़कों, सरकारी भवनों और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के नियमित रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने को कहा। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक भवनों की योजना बनाते समय भविष्य में बढ़ने वाली जरूरतों, सुरक्षा और सुगम पहुंच को ध्यान में रखने के निर्देश भी दिए गए।

डिजिटल निगरानी और विभागीय समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के तहत योजना, वित्तपोषण, स्वीकृति, ठेका प्रक्रिया, निर्माण और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए एकीकृत डिजिटल व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हुई। इससे परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की निगरानी तथा निर्धारित समय-सीमा के पालन में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को साझा विकास दृष्टि के साथ काम करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना की सफलता केवल सड़कों की लंबाई या भवनों की संख्या से नहीं, बल्कि नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, रोजगार के अवसरों और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने वाले प्रभाव से तय होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्य सचिव विकासशील और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)