होम Technology CG News : AK-47 की सफाई के दौरान चली गोली, CISF प्रधान आरक्षक की मौत
Technology

CG News : AK-47 की सफाई के दौरान चली गोली, CISF प्रधान आरक्षक की मौत

WhatsApp Facebook
CG News : AK-47 की सफाई के दौरान चली गोली, CISF प्रधान आरक्षक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38519-untitled CG News : AK-47 की सफाई के दौरान चली गोली, CISF प्रधान आरक्षक की मौत

CG News : दंतेवाड़ा। बचेली में AK-47 की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से CISF के प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। हादसा आकाशनगर डिपॉजिट 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन नंबर-03 में हुआ। मृत जवान की पहचान प्रधान आरक्षक दत्तात्राया के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, कैंप में हथियार की सफाई के दौरान अचानक दो गोलियां चल गईं, जिससे दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान उन्हें तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गोली चलने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। FSL जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)