होम › Technology › CG News : 1 से 3 नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निर्देश
Technology

CG News : 1 से 3 नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निर्देश

WhatsApp Facebook
CG News : 1 से 3 नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निर्देश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40628-d0edbf90-c8f2-4df0-8ae3-b15e6018fdcd CG News : 1 से 3 नवंबर तक होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निर्देश

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने और विभागीय प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों और प्रदर्शनी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप देने पर जोर दिया गया है। इसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ भविष्य की दिशा और विकास को प्रमुखता दी जाएगी।

40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार होंगे प्रदान

राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड), नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तूता में प्रस्तावित है।

विभागों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां

मेला स्थल के ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी CSIDC, NRDA और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। वहीं जनसंपर्क विभाग और CHiPS प्रचार-प्रसार के साथ हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था संभालेंगे।

नगर निगम रायपुर और NRDA को नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल और स्वच्छता की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग चिकित्सा, एंबुलेंस तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, रायपुर संभाग के आयुक्त, कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)