होम › Chhattisgarh › CG News : सिंगापुर में CM साय की अहम बैठक, Gardens by the Bay से नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन को मिलेगी नई दिशा
Chhattisgarh

CG News : सिंगापुर में CM साय की अहम बैठक, Gardens by the Bay से नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन को मिलेगी नई दिशा

WhatsApp Facebook
CG News : सिंगापुर में CM साय की अहम बैठक, Gardens by the Bay से नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन को मिलेगी नई दिशा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41231-untitled CG News : सिंगापुर में CM साय की अहम बैठक, Gardens by the Bay से नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन को मिलेगी नई दिशा

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने प्रसिद्ध Gardens by the Bay के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में बागवानी, पर्यावरण संरक्षण, शहरी हरित क्षेत्र और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने Gardens by the Bay के GM, Master Planning Jason Yeo और Director Lim Chia P Song के साथ औपचारिक चर्चा की।

CM साय ने कहा कि Gardens by the Bay के अनुभव और विशेषज्ञता से छत्तीसगढ़ को नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने और प्रदेशभर में आधुनिक हरित क्षेत्र तैयार करने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, बेहतर ग्रीन स्पेस और बॉटनिकल गार्डन के विकास से छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा नामित किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ को पहली बार #SINGForum2026 में भाग लेने का अवसर मिला है। सिंगापुर दौरे को प्रदेश में पर्यटन, हरित विकास और निवेश की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)