होम › Technology › CG News : रायपुर में 7 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट पर भी सख्ती, निगम ने जारी किया आदेश
Technology

CG News : रायपुर में 7 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट पर भी सख्ती, निगम ने जारी किया आदेश

WhatsApp Facebook
CG News : रायपुर में 7 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट पर भी सख्ती, निगम ने जारी किया आदेश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37714-meet-closed CG News : रायपुर में 7 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट पर भी सख्ती, निगम ने जारी किया आदेश

CG News : रायपुर। धार्मिक पर्वों और त्योहारों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सितंबर महीने के 7 निर्धारित दिनों पर मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश के तहत इन तारीखों पर पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

नगर निगम के अनुसार, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 7 सितंबर को पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 15 सितंबर को पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस, 22 सितंबर को डोल ग्यारस, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 26 सितंबर को संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा के अवसर पर मांस-मटन की दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे।

निगम ने साफ किया है कि प्रतिबंध सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा। होटल और रेस्टोरेंट में मांस-मटन परोसने या बिक्री की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित दिनों में नियम तोड़ने वालों से सामग्री जब्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। निगम का मैदानी अमला दुकानों के साथ होटल-रेस्टोरेंट पर भी नजर रखेगा।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)