होम Technology CG News : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, CM साय कल जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त
Technology

CG News : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, CM साय कल जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

WhatsApp Facebook
CG News : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, CM साय कल जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36782-cg-cm-sai CG News : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, CM साय कल जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। सरकार ने सितंबर महीने में मिलने वाली किस्त को इस बार अगस्त में ही जारी करने का फैसला किया है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

महतारी वंदन योजना की इस किस्त का लाभ प्रदेश की 67 लाख 28 हजार से अधिक महिलाओं को मिलेगा। सरकार की ओर से उनके बैंक खातों में 631 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि के समय से पहले भुगतान से महिलाओं को रक्षाबंधन की तैयारियों और घरेलू जरूरतों में आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है।

डौण्डीलोहारा से होगा राशि का अंतरण

31वीं किस्त का भुगतान बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

योजना के तहत अब तक 19 हजार करोड़ से ज्यादा की सहायता

महतारी वंदन योजना के जरिए राज्य सरकार अब तक महिलाओं को 19,444 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देकर उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)