होम › Technology › CG News : मालवाहक वाहन में ठूंसकर ले जाई जा रही थीं 15 भैंसें, 13 की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
Technology

CG News : मालवाहक वाहन में ठूंसकर ले जाई जा रही थीं 15 भैंसें, 13 की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

WhatsApp Facebook
CG News : मालवाहक वाहन में ठूंसकर ले जाई जा रही थीं 15 भैंसें, 13 की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40986-untitled CG News : मालवाहक वाहन में ठूंसकर ले जाई जा रही थीं 15 भैंसें, 13 की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

CG News : आरंग। रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मवेशी परिवहन का मामला सामने आया है। उमरिया धान खरीदी केंद्र के पास खड़े एक संदिग्ध मालवाहक वाहन से पुलिस ने 15 भैंसें बरामद कीं, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी थी। दो भैंसें जीवित मिलीं। वाहन चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, वाहन क्रमांक MP 07 GA 9910 काफी समय से धान खरीदी केंद्र के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की तो उसमें बड़ी संख्या में भैंसें ठूंसकर भरी मिलीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में मवेशियों को क्षमता से अधिक संख्या में रखा गया था। लंबे समय तक वाहन में बंद रहने के कारण 13 भैंसों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दे दी है और मृत मवेशियों का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। वाहन को धान खरीदी केंद्र के पास छोड़ने के पीछे की वजह भी खंगाली जा रही है। पुलिस वाहन के पंजीयन नंबर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)