होम Technology CG News: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस सीएम हाउस घेराव 3 अगस्त को, प्रदेशभर में तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त से
Technology

CG News: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस सीएम हाउस घेराव 3 अगस्त को, प्रदेशभर में तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त से

WhatsApp Facebook
CG News: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस सीएम हाउस घेराव 3 अगस्त को, प्रदेशभर में तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त से

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34293-chhattisgarh-congress-protest-against-high-electricity-prices-cm-house-gherao-august-3 CG News: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस सीएम हाउस घेराव 3 अगस्त को, प्रदेशभर में तीन दिवसीय आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त से

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 1 से 3 अगस्त तक प्रदेशभर में महंगी बिजली के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसका समापन 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के घेराव के साथ होगा।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों से संपर्क करेगी तथा सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करेगी।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई महीनों से महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आंदोलन कर रही है। अब इसे प्रदेशव्यापी अभियान का रूप दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जा सकें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार बिजली दरों और बढ़े हुए बिलों के संबंध में राहत नहीं देती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

CG News: तीन चरणों में चलेगा आंदोलन

1 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को उठाएंगे।

2 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और महंगे बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे। इन आवेदनों के माध्यम से सरकार से बिजली दरों की समीक्षा और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की जाएगी।

3 अगस्त को प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बिजली उपभोक्ता शामिल होंगे।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)