होम › Technology › CG News : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Technology

CG News : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

WhatsApp Facebook
CG News : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41390-untitled CG News : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

CG News : केशकाल। फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी गांव में बिजली का काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने तार हटाकर नए तार लगाने के दौरान 19 वर्षीय युवक विकास मरकाम करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास बिजली विभाग के एक निजी ठेकेदार के साथ कर्मचारी के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, विकास अन्य कर्मचारियों के साथ पासंगी गांव में बिजली के खंभों पर पुराने तार हटाकर नए तार लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़ते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बिजली लाइन में करंट प्रवाहित होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)