होम › Technology › CG News : फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Technology

CG News : फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की हुई मौत

WhatsApp Facebook
CG News : फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की हुई मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42273-whatsapp-image-2026-10-15-at-1414101792056530 CG News : फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की हुई मौत

CG News : अंबिकापुर। फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया गया करंट एक युवक की मौत की वजह बन गया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली सूअरों से फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवार रात की है। मृतक की पहचान जुगेश्वर पावले (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रेमहला और लवजी गांव के बीच स्थित झिलमिली जंगल के पास खेतों में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए करंट बिछाया गया था। इसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसके चलते शव को लखनपुर अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेत में करंट किसने और किन परिस्थितियों में बिछाया था, इससे जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)